ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बेटे की हत्या की साजिश रचने वाले अपराधी को पकड़ने गयी थी पुलिस, सुनील टाईगर ने पुलिस टीम बोला हमला, 2 जवान घायल

JEHANABAD: अपने बेटे की हत्या की साजिश रहने वाले कुख्यात अपराधी सुनील टाईगर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गयी हुई थी। जहानाबाद कल्पा ओपी क्षेत्र के दर्शन बीघा गांव में वांछि

बेटे की हत्या की साजिश रचने वाले अपराधी को पकड़ने गयी थी पुलिस, सुनील टाईगर ने पुलिस टीम बोला हमला, 2 जवान घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: अपने बेटे की हत्या की साजिश रहने वाले कुख्यात अपराधी सुनील टाईगर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गयी हुई थी। जहानाबाद कल्पा ओपी क्षेत्र के दर्शन बीघा गांव में वांछित अपराधी सुनील टाइगर को पकड़ने गई कल्पा ओपी की पुलिस टीम पर अपराधी सुनील टाइगर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों घायल जवानों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल जवानों का इलाज जारी है।


पुलिस की टीम ने वांछित अपराधी सुनील टाइगर को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे जहां घायल पुलिस जवानों का इलाज कराया गया। उन्होंने बताया कि काफी बहादुरी के साथ पुलिस के बाकी जवानों ने अपराधी सुनील टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुछ पुराने विवाद को लेकर वह अपने बेटे की हत्या करने की साजिश रच रहा था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी लेकिन अचानक उसने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें दो जवान घायल हो गये हैं। इसके बावजूद पुलिस की टीम पीछे नहीं हटी और काफी मशक्कत के बाद संजय टाइगर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।