ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

‘बेरोजगारी में कांग्रेस की जीप के ड्राइवर बन गए तेजस्वी यादव ’ सुशील मोदी का तीखा तंज

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का झूठा वादा कर रहे हैं। राहुल गांधी क

‘बेरोजगारी में कांग्रेस की जीप के ड्राइवर बन गए तेजस्वी यादव ’ सुशील मोदी का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का झूठा वादा कर रहे हैं। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी क्यों नहीं दी?


सुशील मोदी ने कहा कि कानूनी गारंटी के सवाल पर यूपीए सरकार ने संसद में कहा था कि यह व्यावहारिक नहीं है और यदि ऐसा किया गया तो अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। राहुल गांधी को सत्ता में रहने के समय किसानों और उनकी उपज के समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की याद क्यों नहीं आती?


उन्होंने बिहार में राहुल गांधी की यात्रा को फ्लाप शो बताया और कहा कि सासाराम में पांच हजार लोग भी वंशवादी पार्टी के दो राजकुमारों को देखने-सुनने नहीं पहुंचे। बिहार में कांग्रेस की गाड़ी राजद ही चला रहा है। राहुल की जीप चला कर तेजस्वी यादव यही जताना चाहते हैं। बेरोजगार होने पर उन्हें कांग्रेस का ड्राइवर बनाना ही बेहतर लग रहा है।