ब्रेकिंग
पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

पति के दोस्तों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, दहेज में बुलेट नहीं मिलने से नाराज पति ने कराया गंदा काम

BETTIAH: दहेज में बुलेट नहीं मिलने से भड़के पति ने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया और शातिर चार दोस्तों ने दोस्त की पत्नी के साथ गैंगरेप किया. यह घटना पश्चिम चंप

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BETTIAH: दहेज में बुलेट नहीं मिलने से भड़के पति ने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया और शातिर चार दोस्तों ने दोस्त की पत्नी के साथ गैंगरेप किया. यह घटना पश्चिम चंपारण जिले की है.

डीजीपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस

पीड़िता ने इंसाफ को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डीजीपी से गुहार लगाई है. डीजीपी को शिकायत मिलने के बाद तुरंत डीजीपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया. जिसके बाद बेतिया के बैरिया में पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

बुलेट नहीं मिला तो जेवर बेचा

पीड़िता ने आरोप बताया कि उसकी शादी आरोपी के साथ 2014 को मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी. कुछ दिनों के बाद वह दहेज में बुलेट मांगने लगा. इसको लेकर प्रताड़ित करने लगा. मायके के लोगों से कहा कि अगर बुलेट मिलेगा तो साथ में रखेगा. उसने मेरा जेवर बेच दिया. 

पार्टी में दोस्तों से कराया गैंगरेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2016 में मेरे घर पर पार्टी थी. पति ने दोस्तों को बुलाया था. पार्टी में उसके चार दोस्त आए थे. पति ने जबरन कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान दोस्तों ने वीडियो बनाया और कहा कि अगर बोली तो वीडियो को वायरल कर देंगे. इसके बाद पति लेकर दिल्ली चला गया. दिल्ली में केस दर्ज कराया, लेकिन वहां से एफआईआर बेतिया एसपी कार्यालय भेजा गया. फिर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. परेशान पीड़िता ने सीएम और डीजीपी से गुहार लगाई तो पुलिस अब एक्शन में आई है. 

टैग्स