ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

MADHUBANI NEWS: बेखौफ अपराधियों ने बीच बाजार में किराना दुकानदार को मारी गोली, DMCH में हालत गंभीर

MADHUBANI: मधुबनी के बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक किराना दुकानदार और मसाला कारोबारी को बीच बाजार में गोली मार दी है। गंभीर हालत में घायल व्यवसायी को डीएमसीएच रेफर किया गया है। इ

MADHUBANI NEWS: बेखौफ अपराधियों ने बीच बाजार में किराना दुकानदार को मारी गोली, DMCH में हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक किराना दुकानदार और मसाला कारोबारी को बीच बाजार में गोली मार दी है। गंभीर हालत में घायल व्यवसायी को डीएमसीएच रेफर किया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि पैसे लूटने के दौरान गोली मारी गयी है। 


घटना मधुबनी जिले के फुलपरास थाना के सिसवार बाजार की है जहां किराना दुकानदार और मसाला कारोबारी प्रमोद साह के पुत्र शिवम कुमार को तीन अज्ञात अपराधियों ने पैसे लूटने के दौरान गोली मार दी। शिवम ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। घायल कारोबारी को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। 


अपराधियों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना दोपहर 1बजे दिन की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की तीनों युवकों ने खुले आम हथियार लेकर दिनदहाड़े पैसे लूटने का प्रयास किया और विरोध करने पर व्यवसायी को गोली मार दी। इस घटना से गुस्साएं कारोबारियों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है और बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग दोहराई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।