ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बेखौफ अपराधियों की करतूत, युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वही

बेखौफ अपराधियों की करतूत, युवक की गोली मारकर कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा बभंगामा पुस्तकालय के पास की है। मृतक की पहचान पहसारा निवासी खोपड़ी सिंह के बेटे गुड्डू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक पहासारा के पास मौजूद था तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।


गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नावकोठी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मर्डर की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक गुड्डू छोटा-मोटा कारोबार किया करता था। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता