ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बेखौफ अपराधियों की शर्मनाक करतूत: डकैती के दौरान महिला का दोनों कान काटा

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के पावापुरी

बेखौफ अपराधियों की शर्मनाक करतूत: डकैती के दौरान महिला का दोनों कान काटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के पावापुरी का है जहां आधा दर्जन अपराधियों ने घर में अकेली महिला को निशाना बनाया। 3 लाख का गहना और 18 हजार कैश लूट लिया और विरोध करने पर महिला के दोनों कान को काट डाला । 


पावापुरी थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान में आधा दर्जन डकैत घुस गये। घर में अकेली महिला को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर 3 लाख का सामान लूट लिया। वही इस दौरान अपराधियों ने महिला के दोनों कान तक काट डाले। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। दर्द से कराह रही पीड़िता को शोर मचाते देख अपराधी मौके से फरार हो गये। 


पीड़ित महिला अमित कुमार की 32 वर्षीय पत्नी नेहा भारती है। पीड़िता ने बताया कि घर पर वह अकेली थी। पहले एक किरायेदार रहता था लेकिन 28 दिसंबर को ही वे खाली करके चले गये। घर में अकेले होने की वजह से आधा दर्जन डकैत सीढी के सहारे घर में घुस गये और पिस्टल की नोक पर बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने नेहा भारती की दोनों कान को काट डाला और घर में रखे 3 लाख के आभूषण और 18 हजार रुपया कैश लेकर भाग निकले। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली,सीढ़ी,लुटेरों के चप्पल,लोहे का सरिया बरामद किया है। और एक गोली बरामद किया है। महिला ने बताया कि बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पूरे घर को खंगाला और गोदरेज में रखे गहने और 18 हजार रुपया कैश निकाल लिया। इसके बाद कान की बाली जबरन छीन रहा था तभी इसी  दौरान गोली चल गयी जिससे दूसरे अपराधी के हाथ में जा लगा जिसके बाद अपराधी भाग निकले।