प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर हमला: "रेवंत रेड्डी के बयान पर स्पष्ट करें अपनी स्थिति, बिहारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं" जेपी सेतु पर बड़ा हादसा: टक्कर के बाद कार और वैन में लगी आग, दोनों गाड़ियां जलकर खाक पेट्रोल पंप कर्मी की ईमानदारी बनी मिसाल: बाइक सवार का 5 लाख रुपए से भरा बैग पुलिस को लौटाया पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता अजय सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीव मिश्रा ने की लोगों से अपील, कहा..बर्थडे और मैरिज एनिवर्सरी पर लगाये पौधे बिहार के भाजपा नेता के बयान से भड़के राहुल गांधी, कहा..क्या ऐसे लोग महिलाओं की सुरक्षा करेंगे? Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग बुरी तरह से घायल Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग बुरी तरह से घायल Bihar Politics: दरभंगा में दिखा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फनी मूड, डिप्टी सीएम को करा दिया खड़ा; बोले- डीएम कहां हैं जी? Bihar Politics: दरभंगा में दिखा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फनी मूड, डिप्टी सीएम को करा दिया खड़ा; बोले- डीएम कहां हैं जी?
1st Bihar Published by: JITENDRA, SONU, CHANDAN, RANJAN Updated Tue, 08 Jun 2021 02:26:10 PM IST
- फ़ोटो
DESK: बेगूसराय में एक बिजली मिस्त्री की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। नवादा में दिनदहाड़े अपराधियों ने दो भाइयों को गोली मार दी। कैमूर में पुलिस ने बोलेरो से शराब की बरामद किया है। वही सीवान में चोरी के सामान के साथ दो महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत के मामले को पुलिस सुलझाने में जुटी है। बिहार के विभिन्न जिलों में आपराधिक घटनाओं और पुलिस की कामयाबी की चर्चा अब जरा विस्तार से करते हैं।
BEGUSARAI: संदिग्ध स्थिति में बिजली मिस्त्री की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। घटना गढपुरा थाना के लक्ष्मीपुर बोजहा की है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मणिकपुर निवासी 45 वर्षीय रामाश्रय यादव के रूप मे की गयी है। परिजनों ने बताया कि बीती रात बिजली ठीक करने के लिए वे निकले थे लेकिन उसके बाद नहीं लौंटे। सुबह में लक्ष्मीपुर बोजहा के पास लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रह है। पुलिस सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गयी है।
NAWADA: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पनसला में दिनदहाड़े गोलीबारी की गयी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों भाईयों में एक को सीने में और दूसरे को पैर में गोली लगी है। दोनों की पहचान दयानंद यादव, शशिकांत यादव के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के शशि और सत्येन्द्र यादव ने दोनों भाइयों को गोली मारी है। घायल शशिकांत ने बताया कि वह जब ट्रैक्टर से मिट्टी ले जा रहा था तभी चार की संख्या में आए अपराधियों ने ट्रैक्टर को रोक दिया। जब उनके बड़े भाई ने इसका विरोध किया तब अपराधियों ने राइफल से सीने में गोली मार दी और बचाने के दौरान उन्हें भी पैर में गोली मार दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
KAIMUR: शराब तस्करों के खिलाफ मोहनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार और यूपी बॉर्डर पर होने के कारण शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से आसानी से शराब की खेप बिहार में लाते है और यहां ज्यादा मुनाफे लेकर इसे बेचने का काम किया जाता है। लेकिन एक बार फिर मोहनियां पुलिस ने शराब तस्करों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बोलेरो का पीछा किया और उसमें से भारी मात्रा में शराब की खेप को जब्त किया। बोलेरो से 43 कार्टन शराब बरामद किया गया है। जिसे उत्तर प्रदेश के कंदवा थाना क्षेत्र से बिहार के कैमूर स्थित पुसौली में शराब की डिलीवरी देने के लिए आ रहा था तभी पुलिस ने शराब तस्कर को धड़ दबोचा। मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि एएसआई राजीव कुमार को यह गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप यूपी से बिहार में लाई जा रही है। यूपी नंबर गाड़ी के लोकेशन के आधार पर पीछा किया गया और बोलेरो को जब्त किया गया। बोलेरो से 115 लीटर शराब बरामद किया गया। बोलेरो के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम रजनीश सिंह बताया जा रहा है वह सासाराम का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
SIWAN: सीवान की नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी के समान को बरामद किया। इस दौरान 2 महिला सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मिस्कार टोली में की गयी छापेमारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गौरतलब है कि एक महीने पूर्व नदी पुल के पास केपीएस मॉल में 15 लाख के सामान की चोरी हुई थी। जिसकी जांच में पुलिस लगी हुई थी कि तभी इस मामले से जुड़े लोगों के ठहरने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान 2 महिला समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही उनके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी है। इनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
BEGUSARAI: चेरिया बरियारपुर में एक युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गयी। मृतक 19 वर्षीय सुनील करोड़ गांव का रहने वाला था। जो मजदूरी का काम करता था। शादी के सिलसिले में करीब दो माह पहले वह गांव आया था। 26 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। बीते सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया तभी युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। सुबह जब वह छत से नहीं उतरा तब परिजनों को लगा कि वह शायद सोया हुआ है तब उसे जगाने के लिए परिजन छत पर पहुंचे जहां मृत देख सभी के होश उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।