1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 19, 2019, 7:44:29 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव की है. घायल युवक की पहचान पिढौली निवासी साईं कुंवर के रूप में की गई है. युवक अपने घर में सोया था उसी दौरान संतोष कुमार और विपिन कुमार नाम के शख्स ने पहले युवक को बंधक बनाया फिर घर लाकर ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट करते हुए गोली मार दी और वहां से फरार हो गए. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी संतोष ने पीड़ित साईं कुंवर से 50 हजार रुपये उधार लिये थे. रुपयों की मांग करने पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी जिसके आरोप में वो जेल में बंद था. जेल से निकलने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट