Hindi News / news / बेगूसराय की रंगबाज पुलिस, एसपी साहेब आपकी पुलिस दुकानदारों से फ्री में गुटखा...

बेगूसराय की रंगबाज पुलिस, एसपी साहेब आपकी पुलिस दुकानदारों से फ्री में गुटखा मांगती है

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 04, 2019, 10:21:37 AM

बेगूसराय की रंगबाज पुलिस, एसपी साहेब आपकी पुलिस दुकानदारों से फ्री में गुटखा मांगती है

- फ़ोटो

BEGUSARAI : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के लाख समझाने के बाद भी बेगूसराय पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है. बेगूसराय के एसपी साहेब को अपने मातहतों की करतूत की जानकारी होनी चाहिए. https://youtu.be/jPST25HxMjw बेगूसराय के एसपी को इस बात का इल्म होना चाहिए कि उनकी पुलिस रंगादारी मांगती है. बेगूसराय एसपी को यह भी जानकारी होनी चाहिए कि उनकी पुलिस वर्दी का धौंस दिखाकर रंगदारी में गुटखा मांगती है. बेगसूराय एसपी को यह भी जानकारी होनी चाहिए कि उनकी पुलिस फ्री में गुटखा नहीं देने पर झुठे मुकदमें में फंसा कर जेल भेजने की धमकी भी देती है. मामला चेरिया बरियारपुर थाना इलाके का है. पान दुकानदार से वर्दी का धौंस दिखाकर मुफ्त में गुटखे की डिमांड करते हैं. जब दुकानदार पैसा मांगता है तो बेगूसराय की पुलिस वर्दी का धौंस दिखाकर गरियाती है और थाने ले जाने की धमकी देती है. लेकिन बेगूसराय पुलिस के इस रवैये से इलाके के दुकानदार आजीज आ चुके थे. पुलिस की इस दादागिरी को देखते हुए दुकानदारों ने रंगदारी मांगने वाले पुलिस कर्मियों को घेर लेती है और जमकर हंगामा करती है. दुकानदारों के आक्रोश को देखने के बाद जैसे तैसे बेगूसराय की गुटखाबाज पुलिस वहां से भाग जाती है. बेगूसराय से जितेन्द्र की रिपोर्ट