Hindi News / news / Begusarai News: ट्रक और स्कॉर्पियों की जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत;...

Begusarai News: ट्रक और स्कॉर्पियों की जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत; पांच लोग बुरी तरह से घायल

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Sep 29, 2024, 12:45:01 PM

Begusarai News: ट्रक और स्कॉर्पियों की जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत; पांच लोग बुरी तरह से घायल

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो में सीधी टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर के पास की है।


मृतक चालक की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र निवासी गंगा रावत के बेटे गुड्डू कुमार रावत के रूप में हुई है जबकि घायल सभी लोगों में सौरभ कुमार, प्रेम प्रभाकर, कोमल कुमारी, अर्पणा कुमारी, राजीव कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बिशनपुर से सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपने घर रोसरा जा रहे थे, तभी तारा बरियारपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में सीधे टक्कर मार दिया।


हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए और स्कार्पियो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।