ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

Begusarai News: इलाज के दौरान मरीज की मौत पर भारी बवाल, गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा; अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर और नर्स

BEGUSARAI: बेगूसराय सदर अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त भारी बवाल हो गया जब इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सदर अस्पताल

Begusarai News: इलाज के दौरान मरीज की मौत पर भारी बवाल, गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा; अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर और नर्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI:  बेगूसराय सदर अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त भारी बवाल हो गया जब इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गई। 


बताया जा रहा है कि पिछले चार दिन से ठाकुरी चक रहने वाले प्रियांशु कुमार को पैर में चोट लग गया था। जिससे परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया है कि प्रियांशु ठीक-ठाक था अचानक गलत इंजेक्शन देने के बाद उसका तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे इमरजेंसी में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक की पहचान गढहरा थाना क्षेत्र के ठोकरी चक स्थित हाजीपुर के वार्ड-12 के रहने वाले विक्रम सिंह का 20 वर्षीय बेटे प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा। लोगों के आक्रोश को देखकर अस्पताल में तैनात डॉक्टर और नर्स वहां से जान बचाकर फरार हो गए।


परिजनों का आरोप है कि गलत तरीके से प्रियांशु को इलाज किया गया, जिसके कारण इसकी मौत हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी है। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता