ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

BEGUSARAI NEWS: पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगा पड़ोसी ने की फायरिंग, गोली नहीं लगी तो दांत से काटकर किया घायल

BEGUSARAI: बेगूसराय में पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगा एक पड़ोसी ने फायरिंग की। गोली नहीं लगी तब पड़ोसी ने दांत से काटकर युवक को घायल कर दिया। जिसके बाद हथियार लहराते युवक मौ

BEGUSARAI NEWS: पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगा पड़ोसी ने की फायरिंग, गोली नहीं लगी तो दांत से काटकर किया घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगा एक पड़ोसी ने फायरिंग की। गोली नहीं लगी तब पड़ोसी ने दांत से काटकर युवक को घायल कर दिया। जिसके बाद हथियार लहराते युवक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय पंहुचाया गया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। घटना की सूचना पीड़ित युवक ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घायल युवक की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव वार्ड-7 के रहने वाले स्वर्गीय तपेश्वर सिंह के 26 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। 


संतोष ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ गांव में टहल रहा था तभी पड़ोसी ने उस पर गोली चला दी। किस्मत अच्छी थी कि गोली गले के बगल से होकर गुजर गयी। जिसके कारण उसकी जान बच गयी। लेकिन गोली के बारूद से चेहरा, गला और हाथ झूलस गया। इस दौरान गोली चलाने वाले ने दांत काट लिया और मौके से फरार हो गया।


संतोष ने बताया कि फायरिंग करने वाला पड़ोसी रिश्ते में मुंहबोला भाई लगता है। उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है। वह अवैध संबंध होने का झूठा आरोप लगाकर मुझे मारना चाहता है। इसे लेकर पहले भी ग्रामीण स्तर पर पंचायत बुलाई गयी थी। घायल संतोष ने बताया कि वह इकलौता बेटा है। गोली चलाने वाला यह गलत आरोप लगा रहा है कि उसकी पत्नी से मेरा अवैध रिश्ता है। इसी लिए वो मुझे मारना चाहता है और मेरा जमीन हड़पना चाहता है। 


घटना की जानकारी मिलते ही चांदपुरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस घटना के सही कारणों की जांच में जुटी है। वही फायरिंग करने वाला शख्स मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता