ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बेगूसराय में पोखर में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां पोखर में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा गया. परि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां पोखर में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना इलाके की है. जहां  बाजार समिति एरिया में नहाने के दौरान पानी में डूबने से दो बच्चों की जान चली गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक बच्चों की पहचान मोहम्मद जसीम  के बेटे मोहम्मद राहुल कुमार और मोहम्मद कौशल की बेटी राजिया  खातून के रूप में की गई है. दोनों बाघा इलाके के वार्ड नंबर 29 के रहने वाले हैं.


मौत की खबर मिलते ही मृतक के घरों में चीख-चीत्कार मची हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पोखर में नहा रहे थे. इस दौरान वे पानी में डूब गए. गहरी पानी में डूबने से उन्होंने दम तोड़ दिया. दोनों की शव निकालने की कोशिश की जा रही है. एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम शव को तलाशने में जुटी हुई है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता