ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

बेगूसराय में शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में स

बेगूसराय में शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना चकिया थाना क्षेत्र के मल्लीपुर बिन टोली गांव की है. मृतक की पहचान मालीपुर बिन टोली निवासी सुरेश निषाद का 37 वर्षीय पुत्र सुनील  निषाद के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि सुनील निषाद के घर के ही पड़ोस में शादी थी और वह शादी का भोज खाने जा रहा था. उसी दौरान किसी बात को लेकर अपराधियों के साथ उसकी झड़प हुई. इसी से नाराज अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. गोली चलने के बाद उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और अपराधी हत्या कर मौके से फरार हो गए. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चकिया थाने पुलिस को दी. मौके पर चकिया थाना की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 


वहीं चकिया थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक सुनील निषाद के घर के बगल में शादी थी और शादी का भोज खाने के लिए गया हुआ था. उसी दौरान किसी बात को लेकर अपराधी के साथ विवाद हुआ, इसके बाद अपराधियों ने सुनील निषाद को गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सुनील निषाद टॉप टेन अपराधियों में से एक था. उस पर हत्या, लूट सहित कई संगीन मामले दर्ज थे और यह पुलिस के नजरों से कई सालों से फरार चल रहा था. उन्होंने आशंका जाहिर की है कि गैंगवार में इसकी हत्या हुई है. फिलहाल पुलिस के द्वारा सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता