Hindi News / news / बेगूसराय में वकील और पब्लिक में मारपीट, दोनों पक्षों से कई घायल

बेगूसराय में वकील और पब्लिक में मारपीट, दोनों पक्षों से कई घायल

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Feb 28, 2020, 3:00:21 PM

बेगूसराय में वकील और पब्लिक में मारपीट, दोनों पक्षों से कई घायल

- फ़ोटो

BEGUSARAI: वकील और पब्लिक के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में कई वकील समेत आम पब्लिक भी घायल हो गए हैं. घटना नगर थाना क्षेत्र के एसपी ऑफिस के पास की है.

जमीन खाली करने को लेकर विवाद

घटना के बारे में वकीलों का कहना है कि वकालत खाना के नाम से यह जमीन है. आज जब जमीन खाली कराने के लिए आए तो अगला पक्ष के द्वारा जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में कई वकील घायल हो गए.

वकीलों पर तोड़फोड़ करने का आरोप

जो जमीन पर रह रहे हैं उनका कहना है कि यह ठाकुरबाड़ी की जमीन है जो कि वर्षों से यहां पर हम लोग बसे हुए हैं. आज बिना नोटिस के आया और वकीलों के द्वारा खाली कराने लगे. जब इसका विरोध किया तो वकीलों के द्वारा मारपीट शुरू कर दिया और झोपड़ी तो पड़ी को भी तोड़ दिया गया. वकीलों और पब्लिक काफी देर तक रणक्षेत्र बना हुआ था. इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. फिलहाल दोनों पक्ष को स्थानीय लोगों के द्वारा मामले को शांत कराने में जुटे हुए हैं.