ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, एक दारोगा भी निलंबित

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. बेगूसराय में पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई ह

SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, एक दारोगा भी निलंबित
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. बेगूसराय में पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके कारण एसपी ने थानेदार और एक दारोगा के ऊपर कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.


बेगूसराय जिले के एसपी आईपीएस अवकाश कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मंझौल ओपीध्यक्ष सुबोध कुमार और दारोगा सुरेश कुमार को सस्पेंड किया गया है. शराब बरामदगी मामले में अभियुक्त को छोड़ने के आरोप में इन पुलिस अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है.


SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, एक दारोगा भी निलंबितसुबोध कुमार, थानेदार, मंझौल ओपी


एसपी अवकाश कुमार ने आगे बताया कि तीन दिन पहले मंझौल पुलिस ने छापेमारी के दौरान ओपीक्षेत्र से शराब बरामद किया था. इस मामले में अधिकारी द्वारा शराब धंधेबाज के फरार होने की बात कही गयी थी. जांच के दौरान उक्त छापेमारी से संबंधित स्टेशन डायरी में अंकित नही किया गया था. उन्होंने कहा कि लापरवाही के अन्य मामलों में भी ये अफसर दोषी पाए गए हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता