ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बेगूसराय में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 3 लड़कियों के साथ दलाल को दबोचा

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां दिल्ली पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी में एक नाबालिग समेत तीन महिलाओं के साथ एक द

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां दिल्ली पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी में एक नाबालिग समेत तीन महिलाओं के साथ एक दलाल को अरेस्ट किया है. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं. गिरफ्त महिलाओं और दलाल से पूछताछ की जा रही है. 


घटना बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके की है. जहां इस्माइल नगर में दिल्ली पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. देह व्यापर के धंधे में लिप्त दो महिलाओं और एक दलाल को अरेस्ट किया गया है. वहीं इस दलदल में फंसी दिल्ली की एक नाबालिग बच्ची को भी पुलिस ने आज़ाद कराया है. मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं. मिली जानकारी के मुताबि गिरफ्त दलाल की पहचान चकलाघर संचालक मंटुन खलीफा के रूप में की गई है. 


दिल्ली पुलिस की टीम ने बताया कि दिल्ली से अचानक एक बच्ची गायब हो गई थी. जिसको तलाशते-तलाशते पुलिस यहां तक पहुंची. बताया जा रहा है कि बच्ची से भी इस नर्क में धंधा कराया जाता था. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि बेगूसराय के बखरी इलाके में छह से अधिक जगहों पर बड़े पैमाने पर देह धंधा कराया जा रहा है. जहां विभिन्न प्रदेशों से नाबालिग को लाया जाता है और कुछ दिन धंधा कराने के बाद उसे बेच दिया जाता है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता