ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, पुलिस पर भी मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां उत्पाद विभाग की टीम और पब्लिक में एक बार फिर भिड़ंत हुई है। पुलिस यहां छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों की पिटाई कर दिया गया। इसके ब

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, पुलिस पर भी मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां उत्पाद विभाग की टीम और पब्लिक में एक बार फिर भिड़ंत हुई है। पुलिस यहां छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों की पिटाई कर दिया गया। इसके बाद भीड़ ने भी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच काफी देर हंगामा हुआ। 



दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर पर उत्पाद विभाग की टीम रात की 7:30 बजे छापेमारी करने पहुंची थी, जहां ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी में घर में कुछ बरामद नहीं हुआ तो पुलिस वापस चली गई। कुछ देर के बाद काफी संख्या में पुलिस पहुंची और कई घरों में तोड़फोड़ करते हुए लोगों की पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई से लोगों का ग़ुस्सा फुट पड़ा और पुलिस का विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों की दुकान में तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस इस दौरान एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है। 



स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां शराब नहीं बेची जाती है उसके बावजूद पुलिस छापेमारी करने पहुंची और जब शराब नहीं मिला तो कई लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में दो तीन लोग घायल भी हुए हैं। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों की भी पुलिस ने पिटाई की है, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर हमला कर दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता