ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बेगूसराय से बड़ी खबर: अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही 2 मजदूर की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन मजदूरों

बेगूसराय से बड़ी खबर: अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही 2 मजदूर की मौत, तीसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन मजदूरों को टक्कर मारी। इस हादसे में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से एनएच-28 पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के नयानगर दुलारपुर की है। 


मृतकों की पहचान शेरपुर गांव निवासी गबभू राय के पुत्र विकास कुमार एवं नन्हू राय के पुत्र अमित कुमार के रूप हुई है। बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गौरा गांव में छत ढलाई का काम खत्म करके अपने घर शेरपुर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल में सीधे टक्कर मार दी। वही इस हादसे में दो युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 


घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तेघरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर तेघरा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। 


वही तेघरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया है कि एक मोटरसाइकिल पर तीनों सवार होकर गोरा गांव से छत ढलाई का काम समाप्त कर अपने घर शेरपुर जा रहा था। तभी नया नगर दुलारपुर स्थित एनएच 28 के पास पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में दो युवक की मौत हुई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता