Hindi News / news / लॉकडाउन के दौरान बेगूसराय में मर्डर, गोली मारकर युवक की हत्या

लॉकडाउन के दौरान बेगूसराय में मर्डर, गोली मारकर युवक की हत्या

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 31, 2020, 7:40:42 AM

लॉकडाउन के दौरान बेगूसराय में मर्डर, गोली मारकर युवक की हत्या

- फ़ोटो

BEGUSARAI : आपसी विवाद में बेगूसराय में दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली. जिसके बाद  से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला मटिहानी थाना इलाके के सैदपुर गांव की है. जहां कुछ दोस्त ने घर से बुलाकर दोस्त की हत्या कर दी. 

मृतक युवक की पहचान सैदपुर निवासी मोहम्मद शमी आलम के पुत्र मोहम्मद परवेज आलम के रूप में की गई है.  बताया जाता है कि मोहम्मद परवेज आलम बहियार के पास बैठा हुआ था उसी दौरान उसके कुछ दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी वारदात को अंजाम देते ही मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

 परिजनों ने बताया कि गांव के ही दोस्त उसे  घर से बुलाकर ले गया  था और  इस घटना को अंजाम दिया.  2 दिन पहले भी परवेज और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे  लेकर  गांव में पंचायती भी की गई थी.  इसी बात को लेकर परवेज की हत्या कर दी गई.