Hindi News / news / बेगूसराय : 'चौर में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का...

बेगूसराय : 'चौर में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 24, 2020, 12:33:15 PM

बेगूसराय : 'चौर में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

- फ़ोटो

BEGUSARAI : जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के सिहमा पंचायत स्थित कोल्हासन चौर से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान बकारी गांव निवासी  राजकुमार राम के रूप में की गई है.

 शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि कोल्हासन चौर में जलकर की रखवाली करने वाला राजकुमार मंगलवार की रात से गायब था. मृतक की बहन राधा ने बताया कि राजकुमार जलकर के मालिक के यहां तीन-चार महीने से काम कर रहा था.

 मंगलवार की रात मालिक ने फोन कर बुलाया, लेकिन बुधवार की सुबह तक घर वापस नहीं लौटा. इसके बाद बुधवार को खोजबीन के दौरान जलकर में नाव पर राजकुमार का कपड़ा और मोबाइल मिला था. इसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी. इसी दौरान गुरुवार की सुबह लोगों ने पानी में तैरता शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दिया, जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी. मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजकुमार की हत्या कर शव फेंक दिया गया है. वहींं  आशंका जताई जा रही है कि नाव पर कपड़ा खोल कर राजकुमार पानी में मछली का जाल लगाने उतरा होगा, इसी दौरान उसकी मौत हो गई.  पुलिस हत्या या अचानक डूब कर मर जाने समेत तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है.