ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में अर्घ्य देने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल; जानें क्या है मामला? Bihar Crime News: बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या, एक अपराधी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में गोलीबारी के बाद मचा हड़कंप, मुखिया समेत 2 गिरफ्तार Bihar News: बिहार में छठ घाट बनाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम Chhath Puja Tragedy : छठ घाट पर दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन मासूम डूबे, सुरक्षा इंतजाम की खुली पोल Barh Heart Attack : छठ पूजा के दौरान अर्घ्य अर्पित करते समय श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, गंगा घाट पर मची अफरा-तफरी Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “हमारा चेहरा तय, एनडीए बताए उनका विजन क्या है” – महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी ! IB Vacancy 2025 : इंटेलिजेंस ब्यूरो में टेक्निकल पदों पर निकली 258 वैकेंसी, GATE स्कोर से होगा चयन IRCTC घोटाला मामला: चुनाव प्रचार के बीच लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने दी कड़ी दलील, कहा- 'चुनाव प्रचार और केस दोनों संभालना मुश्किल' छठ पूजा पर चिराग पासवान ने सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी बिहार की खुशहाली, कहा– छठी मैया ने बिना मांगे ही बहुत कुछ दिया

बेगूसराय में लेट्स इंस्पायर बिहार का जन संवाद, बोले IPS विकास वैभव..सामाजिक परिवर्तन से बदलेगा बिहार

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Sun, 10 Dec 2023 04:43:20 PM IST

बेगूसराय में लेट्स इंस्पायर बिहार का जन संवाद, बोले IPS विकास वैभव..सामाजिक परिवर्तन से बदलेगा बिहार

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा नमस्ते बिहार का पहला वृहत जन संवाद का आयोजन जीडी कालेज में किया गया। IPS विकास वैभव ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बिहार समेत अन्य राज्यों के हजारों की संख्या बुद्धिजीवियों ने नमस्ते बिहार जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह के बाद लेट्स इंस्पायर के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि नमस्ते बिहार लेट्स इंस्पायर का पहला वृहत जन संवाद कार्यक्रम बेगूसराय आयोजित किया गया है। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेट्स इंस्पायर के संस्थापक विकास वैभव ने लोगों को यह संदेश दिया कि जाति-धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर जब तक बिहार के लोगों को नहीं जोड़ेंगे तब तक बिहार 2047 तक विकसित नहीं होगा। इस जन संवाद कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों से हजारों की संख्या में लोग आए हैं हम सबने संकल्प लिया है बिहार को जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर एक नया बिहार बनाएंगे। जो पुराने बिहार की तरह होगा। 


उन्होंने कहा कि पहले जब सूचना तंत्र नहीं था साधन नहीं थे तब विश्वविद्यालय स्थापित किया गया। उस समय जाति का भेद भाव इतना नहीं था। बिहार में तब भी जातियां थी और आज आज जातियां है लेकिन आज जाति के नाम पर लोगों को लड़ाया जाता है। अगर पहले जातिवाद रहता तो बिहार आगे नहीं बढ़ता। बिहार को आगे बढ़ाएंगे। अब यहां के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में जाने की आवश्यकता नहीं है। इसका मूल मंत्र है उद्यमिता का,30 साल से कम उम्र के 9 करोड़ युवा हैं उन्हें बिहार में शिक्षा और रोजगार की जरूरत है। इसके लिए हर बिहार वासियों को संकल्प लेना होगा। 


यह संकल्प वृहत जन संवाद के माध्यम से लेना होगा। हर गांव और हर लोगों के पास पहुंचना होगा। सबके साथ मिलकर एक नए बिहार का निर्माण करना होगा। भारत के विकास में अपना योगदान करना है। राजनीति एक निश्चित माध्यम है। राजनीति में अच्छे लोगों को आना होगा। विकास वैभव ने कहा कि बड़े परिवर्तन की बात इसलिए कर रहा हूं कि बिहार को बदलने के लिए सामाजिक परिवर्तन की जरूरत है। समाज के हर लोगों को जागृत करना है। सिर्फ राजनीतिक परिवर्तन से यह संभव नहीं है। 


यह सामाजिक परिवर्तन से संभव है। बिहार के उत्थान के लिए आज भी ही काम कर रहे है। आने वाला समय हमारा है। उज्जवल बिहार हो इसके लिए संघर्ष करेंगे। जीवन का जो समय बचा है वह बिहार के लिए दे रहे हैं। विकास वैभव ने कहा कि हर शनिवार और रविवार को परिवार को समय ना देकर बिहार को समय दे रहा हूं और हर व्यक्ति को जोड़कर सामाजिक परिवर्तन के लिए यह काम कर रहा हूं। विपक्ष हो या सत्ता हो सबको साथ लेकर बिहार का परिवर्तन किया जाएगा।