1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Feb 21, 2020, 9:07:37 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई. वहीं कारोबारी की मौत के बाद परिजन इसे हत्या बता रहे हैं.मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज निवासी लक्ष्मण पोद्दार के पुत्र मुकेश कुमार पोद्दार के रूप में हुई है. घटना बेगूसराय रिफाइनरी पथ के मकरदही के पास की है.
मृतक के भाई विनोद कुमार पोद्दार समेत अन्य परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग अपने पड़ोस के ही एक शादी समारोह में थे. इसी दौरान रात करीब 12 बजे पुलिस से सूचना मिली कि सड़क हादसे में मुकेश की मौत हो गई है. घटनास्थल पर परिजन पहुंचे तो लाश और बाइक की स्थिति देख मामला संदिग्ध लग रहा है.
परिजनों को आशंका है कि ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय में कभी-कभार विवाद भी हो जाया करता था, इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है. युवा व्यवसायी के मौत की जानकारी मिलते ही कारोबारियों में शोक की लहर दौड़ गई है.