ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बेगूसराय में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा

BEGUSARAI: छठ महापर्व के समापन के बाद अपराधी फिर से एक्टिव मोड में आ गये हैं। इस बार अपराधियों ने बेगूसराय के कपड़ा दुकानदार को अपना निशाना बनाया है। बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा

बेगूसराय में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: छठ महापर्व के समापन के बाद अपराधी फिर से एक्टिव मोड में आ गये हैं। इस बार अपराधियों ने बेगूसराय के कपड़ा दुकानदार को अपना निशाना बनाया है। बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा दुकान में घुसकर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी और आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे। 


सैकड़ों की संख्या में गुस्साएं लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेह गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार बदमाश कपड़ा की दुकान पर पहुंचे और दूकानदार सुनील यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सुनील यादव को स्थानीय लोग इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 


घटना से आक्रोशित लोगों ने फतेह गांव के पास एनएच-28 को जाम कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की गयी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। मृतक की पहचान गोविंदपुर पंचायत के राजापुर गांव निवासी उपेंद्र यादव के बेटे सुनील यादव के रूप में हुई है।


सुनील कुमार की फतेहा चौक पर कपड़े की दुकान है। दुकान पर सुनील ही बैठते थे। जिस वक्त सुनील दुकान पर बैठे थे तभी अचानक कई बदमाश आ धमके और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। गोली लगने से सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने इस दौरान कई वाहनों में तोड़ फोड़ भी की। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

हरेराम दास

FirstBihar संवाददाता