1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 20, 2020, 9:06:45 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव को बांध के नीचे फेंक दिया. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गांव की है.
मृतक की पहचान बजलपुरा के रहने वाले लाछो सिंह के रूप में की गई. बताया जाता है कि मृतक लाछो सिंह अपने घर से खाना खाकर सोने के लिए डेरा की और निकला था, जब सुबह लोगों ने बहियार की ओर घूमने के लिए गए तो बांध के नीचे एक शव का देखा. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तेघरा थाना पुलिस को दी. मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस ने पहुंच कर तफ्तीश की तो इसकी पहचान लाछो सिंह के रूप में हुई.
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल हत्या का कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.