Hindi News / news / बेगूसराय में एक लड़के की मौत, नदी में डूबने से गई जान

बेगूसराय में एक लड़के की मौत, नदी में डूबने से गई जान

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated May 27, 2020, 2:47:49 PM

बेगूसराय में एक लड़के की मौत, नदी में डूबने से गई जान

- फ़ोटो

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. जहां एक युवक की मौत हो गई है. नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


घटना बेगूसराय जिले के तेघरा थाना इलाके की है. जहां मथुरापुर बोल्डर घाट के समीप गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक युवक गंगा नदी में स्नान करने गया था. वह पानी में नहा रहा था. इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया. जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची. काफी देर तक खोजबीन के बाद पुलिस ने युवक की डेड बॉडी को नदी से निकाला. उधर, मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.