ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बेगूसराय में दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी और दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी

बेगूसराय में दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी और दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालपुर चौक की है। घायल सीएसपी संचालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरर्ख वार्ड नंबर 12 निवासी राजेंद्र यादव के 30 वर्षीय बेटे विवेक कुमार के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


बताया जाता है कि सीएसपी संचालक विवेक स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर लालपुर जा रहे थे कि तभी लालपुर चौक पर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने घेर लिया और डेढ़ लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। जब इसका विरोध विवेक ने किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और रुपए से भरे बैग लेकर चलते बने।


गोली मारे जाने पर विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायल विवेक को आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये। अस्पताल में भर्ती विवेक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता