1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 10, 2019, 8:43:02 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर गांव में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. एक देवर ने अपनी भाभी के साथ ना सिर्फ जबरन शारीरिक संबंध बनाए बल्कि जब जब वो उसके चंगुल से निकले का प्रयास करती रही तब तब देवर का जुल्म उसपर बढ़ता चला गया. और हैवान बनकर उसकी अस्मत को हरबार वो लुटता रहा. पीड़िता दो बच्चे की मां है. और किसी तरह हैवान देवर की चंगुल से निकलकर थाने पहुंची, और देवर के खिलाफ मामला कराया. पुलिस मामले की जांच करने में जुट गयी है. महिला की माने तो उसका पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश गया है. जिसका फायदा उठाते हुए देवर अपनी मनमानी करता है. इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दिया. लेकिन पति ने कुछ करने से हाथ खड़े कर दिए, तब जाकर महिला किसी तरह देवर की चंगुल से निकलक पुलिस की शरण में पहुंची. बेगूसराय से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट