ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बेगूसराय में चोर की पिटाई, बाल काटकर और चेहरे पर कालिख पोत गांव में घुमाया

BEGUSARAI: बेगूसराय में चोरी की घटना में रंगे हाथ पकड़ाने पर चोर को ग्रामीणों ने तालिबानी फरमान सुनाया है। इस दौरान मारपीट के बाद ग्रामीणों ने बाल काटकर और चेहरे पर कालिख पोत कर उसे पूरे गांव में घु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में चोरी की घटना में रंगे हाथ पकड़ाने पर चोर को ग्रामीणों ने तालिबानी फरमान सुनाया है। इस दौरान मारपीट के बाद ग्रामीणों ने बाल काटकर और चेहरे पर कालिख पोत कर उसे पूरे गांव में घुमाया और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे।आरोपी युवक रहम की भीख मांगते रहा किसी ने भी उसकी नहीं सुनी।

खोदावंदपुर  प्रखंड के बाड़ा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव में  ट्रक खलासी मो. लतीफ उर्फ बटोर के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सोनू को उसी गांव के ट्रक चालक छन्नू महतो का 37 हजार रुपया चुराने के आरोप में लोगों ने यह सजा दी। घटना की जानकारी देते हुए ट्रक चालक छन्नू महतो ने बताया कि बालू गिट्टी की बिक्री से 37 हजार रुपये उसे मिला था,जिसे उसने ट्रक में रखा हुआ था। इन्हीं रूपयों को ट्रक के खलासी मो. सोनू ने गायब कर दिया।

मो. सोनू चोरी के रूपये से दस हजार रुपये का एक मोबाइल खरीद लिया और शेष बचे 27 हजार रुपये से बाड़ा पेठिया गाछी के समीप एक पान दुकानदार से दुकान खरीदने की बोली लगाने लगा। दुकानदार को शक हुआ तो खलासी से पूछताछ की गयी। पहले तो वह कुछ भी बताते से मुकर गया। बाद में लोगों ने जब उसकी धुनाई कर दी उसने चोरी कबूल कर लिया।  चोर के जेब से  27 हजार रुपये भी बरामद किये गये।

घटना से आक्रोशित लोगों ने चोर का बाल काट दिया और उसके मुंह पर कालिख-चूना लगाकर तथा जूते की माला पहनाकर उसे पूरे मिर्जापुर गांव में घुमाया । बाद में चोर को ग्रामीणों ने छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भी मो. सोनू ने चोरी की कई घटना को अंजाम दिया है। एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता