ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बेगूसराय में छापेमारी करने गई एक्साइज टीम पर हमला, शराब का चल रहा था खेल

BEGUSARAI: बिहार में शराबियों के साथ-साथ शराब कारोबारियों का आतंक जारी है। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी की सच्चाई दिखाने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ताज़ा मामला बेगूसराय का

बेगूसराय में छापेमारी करने गई एक्साइज टीम पर हमला, शराब का चल रहा था खेल
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में शराबियों के साथ-साथ शराब कारोबारियों का आतंक जारी है। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी की सच्चाई दिखाने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ताज़ा मामला बेगूसराय का है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने ईट पत्थर से हमला कर दिया। इससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 



दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राज मोहल्ला वार्ड नंबर 8 में शराब और तारी की बिक्री की जाती है। इसी सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डोरा पासवान और प्रेम कुमार को 15 लीटर तारी के साथ गिरफ्तार किया और आरोपी को लेकर जैसे ही चलने लगा तभी गांव के लोगों ने ईट पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद प्रेम कुमार पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया जबकि पुलिस ने डोरा पासवान को गिरफ्तार कर लिया। 



इस दौरान पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। फिलहाल पुलिस टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और पुलिस टीम पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि पहचान हो जाने के बाद जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता