1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 18, 2020, 2:16:27 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI:बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी है।पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बेटे की मौत इलाज के दौरान हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज चल रहा है।
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गोधना के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत करारी गोपालपुर वार्ड संख्या 1 निवासी तिलकेश्वर महतो का पुत्र लडडू लाल महतो के रूप में की गई। वहीं इलाज के दौरान मृतक के बेटे संतोष ने भी दम तोड़ दिया। दो और घायलों रमेश कुमार और गनौरी महतो हादसे में गंभीर रुप से घायल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक लड्डू लाल महतो अपने भतीजी की वरतुहारी करने पुत्र संतोष कुमार भतीजा रमेश कुमार एवं गेनौरी महतो के साथ पिपरिया जा रहे थे । उसी दौरान गोधना स्थित विद्यालय के सामने एनएच 28 पर अज्ञात ट्रक दोनों बाइक को रौंदते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना में दो की मौत हो गयी जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये है ।आनन फानन स्थानीय लोगों ने सभी घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां घायल की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया । फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...