1st Bihar Published by: Updated Dec 07, 2021, 3:26:43 PM
- फ़ोटो
PATNA : बेगूसराय में हो रहे आपराधिक घटना से राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा चिंतित हैं. इसके लिए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. सांसद ने सीएम को लिखे पत्र में बेगूसराय के कानून व्यवस्था पर विशेष नजर रखने की अपील ताकि आमजनमानस में भरोसा कायम रहे.
राकेश सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार की ओर से बिहार के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास और सरोकार की व्यापक सराहना हो रही है. इनके अनेक कदम दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा है लेकिन मेरे जन्म स्थान बिहार के बेगूसराय जिला में हाल के महीनों में कानून व्यवस्था में गिरावट आई है.

हत्या, लूट, चोरी, चाकूमारी की घटनाओं से आम लोग विशेषकर व्यापारी समाज दहशत में हैं. बेगूसराय-बरौनी औद्योगिक नगर है, व्यापार, परिवहन, व्यवसायिक पर्यटन, निवेश की दृष्टि से इसका अग्रणी स्थान है. आपराधिक घटनाएं आर्थिक गतिविधि, निवेशकों और व्यवसाईयों की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव डालती है.