ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी की बेवफाई ने ली जान: 5 महीने पहले प्रेमी संग भागी बीवी को अचानक देख पति ने की आत्महत्या Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशन पर बॉयफ्रेंड ने सरेआम भर दी लड़की की मांग, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा MIvsCSK: CSK से बदला लेने के लिए MI का मास्टरप्लान, इससे कैसे बचेंगे MS DHONI? Bihar News: दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत, पुल से नदी में गिरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर दरभंगा में मेहंदी सेरेमनी में हर्ष फायरिंग, डांसर की गोली लगने से मौत Chanakya Niti: अगर आप माता-पिता हैं तो ये बातें जानना ज़रूरी है, वरना पछताना पड़ेगा , चाणक्य नीति! Bihar News: झगड़ा देखने की ललक साबित हुई जानलेवा, युवक को सीने में गोली लगने के बाद मचा कोहराम Bihar News: 3 कमरे का घर और 3 करोड़ का बिल, बिजली विभाग के नए कारनामें की राज्य भर में चर्चा Bihar News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने सफारी को किया आग के हवाले PM Awas Yojana: बिहार में पीएम आवास योजना में वसूली का खेल! ऑनलाइन 12 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला लाभ; स्क्रीनशॉट वायरल

अधिकारियों पर फिर बरसे गिरिराज सिंह, बोले..विकास के नाम पर सड़कों की तीन बार कटाई और खुदाई से हो रही परेशानी

1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Sat, 21 Aug 2021 01:27:00 PM IST

अधिकारियों पर फिर बरसे गिरिराज सिंह, बोले..विकास के नाम पर सड़कों की तीन बार कटाई और खुदाई से हो रही परेशानी

BEGUSARAI: पिछले कई दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रहे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह आज एक बार फिर अपने गुस्से को नहीं रोक पाए। इस बार गिरिराज सिंह अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकालते नजर आये। दरअसल मौका था जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा  की बैठक का।  जिसमे डीएम से लेकर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। गिरिराज सिंह की नाराजगी शहर से लेकर गांव तक के सड़कों की बेहाल हालात को लेकर थी। जहां  विकास के नाम सड़कों को जहां तहां खोद कर छोड़ दिया गया है। बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली, नल-जल योजना और सीवरेज के नाम पर सड़कों की हालत बद से बदतर बनी हुई है।  जिसे लेकर आम लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है।


बेगूसराय में शनिवार को कारगिल विजय सभा भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा बैठक में आयोजित की गयी जिसमें केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह सहित सभी विधानसभा के विधायक शामिल हुए। आज की इस बैठक में जिले के विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। वही कई योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जिला के सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में शामिल गिरिराज सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त  करते हुए कहा कि हम कौन सी योजना बनाए। जब सड़क बन जाती है तो सीवरेज का काम किया जाता है। 


जब सीवरेज का काम हो जाता है तो उसको भरने का  काम किया जाता है। जब वो भी हो जाता है तब गैस कनेक्शन तो कही नल जल पाइप कनेक्शन का काम शुरू हो जाता है। लेकिन मेंटेनेंस का काम रुका हुआ रह जाता है। गिरिराज सिंह ने अधिकारियों से पूछा कि क्या हम डेढ़ साल दो साल के समग्र विकास की योजना नहीं बना सकते है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तीन बार कटाई और तीन बार खुदाई से पब्लिक भी परेशान है। 


चाहे वह शहर की जनता हो चाहे गांव की जनता सभी इस समस्या को झेल रहे हैं। इस मौके पर नगर विधायक कुंदन कुमार. बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, साहेबपुर कमाल विधानसभा के सदानंद संबुद्ध, तेघड़ा विधायक रामजतन सिंह, बछवाड़ा विधायक  सुरेंद्र मेहता, चेरिया बरियारपुर विधानसभा के राजवंशी महतो और मटिहानी विधानसभा के राजकुमार सिंह मौजूद थे।