1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Apr 04, 2021, 10:10:17 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला. सहायक थाना लोहियानगर क्षेत्र के पनहास चौक स्थित एसएच 55 के किनारे एक साथ 8 दुकान जलकर राख हो गए. इस अगलगी में तकरीबन 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई.
बताया जा रहा है कि सभी दुकानदार दुकान बंद कर अपने अपने घर चले गए थे. लोगों की सूचना के बाद जब घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी दुकानों को धू-धूकर जलता पाया. आनन फानन में लोगों ने आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. लेकिन तब तक सभी दुकान जलकर राख हो चुके थे. वहीं मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू पाई. वहीं इस घटना के बाद सभी दुकानदारों में कोहराम मचा हुआ है.
आगलगी की इस घटना के बाद दुकानदारों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. उन्होंने एसएच 55 वीर कुमार सिंह चौक के पास सड़क जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. दुकानदारों का आरोप है कि किसी ने उनकी दुकानों में आग लगा दी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस लोगों को शांत कराने में जीत हुई है.