Bihar Election 2025 : जदयू विधायक दामोदर रावत का ग्रामीणों से विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जानिए क्या है पूरा मामला Chhath puja : पीएम मोदी ने मन की बात में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा - घर घर बन रहे ठेकुआ, सज रहे घाट Bihar Election 2025 : बीयर लेकर बिहार आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया गिरफ्तार, बीजेपी चुनाव प्रचार मामला, कोर्ट ने भेजा जेल Bihar BJP leader : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जयसवाल से 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी central government employees: केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ी, इन लोगों पर नहीं लागू होंगे नियम “अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव पर बोला हमला, कहा - वो तो खुलेमाम मेरा ...,ज्योति सिंह को दिया खुला समर्थन” Bihar news: अस्पताल में बेड से गिरने से घायल युवक की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सवालों के घेरे में... बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, राशन डीलरों को मानदेय और कारीगरों को ब्याजमुक्त ऋण देने का किया वादा Bihar election: मंच टूटने की घटना: मोकामा में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह धड़ाम से गिरे, जनसभा में अफरा-तफरी बिहार चुनाव से राहुल गांधी ने क्यों बनाई दूरी? कांग्रेस के कैंडिडेट भी हो रहे हैरान; जानिए क्या है वजह
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Sun, 13 Aug 2023 05:59:37 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। बेगूसराय जिले में 36 घंटे के भीतर हत्या की तीन वारदात सामने आई है। पहली घटना 12 जुलाई की एफसीआई थाना क्षेत्र के जीरोमाइल की है जहां जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार के रूप में हुई। वही दूसरी घटना 12 अगस्त की रात 9:30 बजे की है जहां बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के उप मुखिया राजेश पासवान को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि तीसरी घटना आज 13 जुलाई दोपहर नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। जहां पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
बताया जाता है कि लड़की के मायके में इसे लेकर पंचायत बुलाई गयी थी। लेकिन पंचायत शुरू होने से पहले लड़के के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव पछियारी निवासी त्रिपुरारी कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। बताया जाता है कि पहसार गांव निवासी सुनील कुमार सिंह की बेटी रिमझिम की शादी 2016 में फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहाडीह निवासी बमभोला उर्फ छोटू कुमार के साथ हुई थी। रिमझिम और छोटू के दो बेटे हैं। पिछले डेढ़ महीने से बच्चे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जिसके बाद रिमझिम अपने मायके पर पहसारा गांव चली गई थी। ससुराल छोड़कर बच्चों के साथ वह मायके में रह रही थी। छोटे और रिमझिम के बीच चल रहे झगड़े का निपटारा करने के लिए दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत बुलाई।
पहसारा के मुखिया पति रामनाथ सिंह उर्फ बुदुल के कहने पर रविवार को बमभोला उर्फ छोटू के पांच रिश्तेदार कृष्ण कुमार सिंह, टुनटुन सिंह, बम भोला उर्फ छोटू, अनमोल कुमार और त्रिपुरारी कुमार सिंह पंचायत में शामिल होने के लिए लड़की के घर पहसारा गांव पहुंचे थे। लड़की के घर पर पंचायत के दौरान लड़की के पिता सुनील सिंह ने सभी से चाय पीने के लिए अभी पूछ ही रहे थे कि तभी लड़की के भाई अंकज कुमार , शुभम कुमार, और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि लड़की के पिता सुनील सिंह के कहने पर ही घटना को अंजाम दिया गया है।
इस घटना में गोली लगने से लड़के के ममेरे भाई सिमरिया गांव पछियारी निवासी स्वर्गीय नागेश्वर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि जब पंचायत बुलाई गई तो फायरिंग क्यों की गयी? लड़की के भाइयों ने लड़के के ममेरे भाई की हत्या क्यों की? घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी लड़की के भाईयों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।