ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बेगूसराय में 24 घंटे में 3 मर्डर, मोबाइल खरीदने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, दो दोस्तों पर गोली मारने का आरोप

BEGUSARAI: बिहार में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है बात बेगूसराय की करें तो यहां 24 घंटे के अंदर तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं इनमें पुलिस

बेगूसराय में 24 घंटे में 3 मर्डर, मोबाइल खरीदने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, दो दोस्तों पर गोली मारने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है बात बेगूसराय की करें तो यहां 24 घंटे के अंदर तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं इनमें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं दिख रहा है। ताजा मामला रविवार की देर शाम की है जहां बेगूसराय में एक युवक की गोली मारकर हत्यार कर दी गयी है। एक के बाद एक हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग भी हैरान हैं कि अचानक इस तरह से क्राइम कैसे बढ़ गया। 


ताजा मामला खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत पंचायत के चकवा बहियार की है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी सुभाष महतो के बेटे धीरज के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि धीरज महतो की हत्या उसके दोस्त ने की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि मृतक धीरज अपने दोस्त मुकेश पासवान और नीतीश कुमार के साथ बाइक से मोबाइल खरीदने के लिए बाजार गया हुआ था। धीरज की हत्या पर परिजनों ने बताया कि उसका दोस्त मुकेश कुमार और नीतीश कुमार ने ही गोली मारकर उसकी हत्या की है। धीरज महतो को तीन गोली मारी गई है। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचे मंझौल डीएसपी पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार धीरज महतो शराब माफिया है। तीनों दोस्तों का भी आपराधिक इतिहास है। घटना के सभी बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता