ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बेगूसराय में 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ हैवानियत, गार्ड ने किया बलात्कार

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जह

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां 10th क्लास में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट के साथ गार्ड ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया है. वारदात सामने आने  के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 


10th क्लास की स्टूडेंट के साथ रेप
वारदात बेगूसराय जिले के बलिया थाना इलाके के सदानंदपुर गांव की है. जहां 10th क्लास में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट के साथ गार्ड ने बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक सदानंदपुर हाई स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं क्लास की छात्रा के साथ गार्ड ने बंद कमरे में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की उम्र 13 साल बताई जा रही है, जबकि आरोपी बदमाश जय जय राम यादव 50 साल का है. आरोपी बदमाश जय जय राम यादव डंडारी थाना इलाके के बाँक बिशनपुर के रहने वाले लालमोहन यादव का बेटा बताया जा रहा है.


बंद कमरे में हैवानियत
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी बदमाश पीड़ित लड़की को देवाशीष प्रासाद सिंह की कोठरी में जबरदस्ती ले गया. जहां वो गार्ड का काम करता है. वह बच्ची को एक कमरे में बंद कर दिया, फिर उसके साथ हैवानियत की. इस दौरान बच्ची चिल्लाने लगी. जब परिजनों ने उसकी आवाज़ सुनी तो वे लोग उस कमरे के बाहर पहुंचे. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब गार्ड ने दरवाजा खोला तो बच्ची निर्वस्त्र पड़ी हुई थी. 


कार्रवाई में जुटी पुलिस
वारदात की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी जय जय राम यादव को अरेस्ट कर लिया. डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पीड़ित बच्ची को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता