ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बेगूसराय के कुख्यात अपराधी प्रिंस को मारी गोली, कोर्ट में पेशी के बाद हुआ हमला

BEGUSARAI: बेगूसराय के कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को कोर्ट में पेशी के बाद गोली मारी गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गोली लगने से प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय के कुख्यात अपराधी प्रिंस को मारी गोली, कोर्ट में पेशी के बाद हुआ हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को कोर्ट में पेशी के बाद गोली मारी गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गोली लगने से प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। निजी अस्पताल में उसे एडमिट कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी कुख्यात बदमाश प्रिंस कुमार कोर्ट में पेशी के बाद अपने चार साथियों के साथ कार से अपने घर बदलपुरा जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना के एघु गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे बातचीत करने लगा। तभी बाईक सवार बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है। प्रिंस कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। 


बताया जाता है कि प्रिंस कुमार कुख्यात बदमाश है उस पर दर्जनभर हत्या,लूट,रंगदारी के मामले दर्ज हैं। प्रिंस कुमार कोर्ट में पेशी के बाद अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गैंगवार और वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।


बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि कुख्यात बदमाश प्रिंस को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है। एसपी ने बताया कि अपराधी प्रिंस कुमार की रिकॉर्ड को खंगाला गया तब पता चला कि इस पर 20 के करीब हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के संगीन मामले दर्ज है। इस कुख्यात अपराधी को पकड़कर पुलिस ने जेल भी भेजा था। कुछ ही दिन पहले यह जेल से बाहर निकला था। एसपी ने बताया कि जिन लोगों के साथ वह पहले काम करता था उन्हीं के साथ दुश्मनी हो गयी थी। उन्ही में से कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। फिलहाल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।  

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता