1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Apr 22, 2021, 2:45:20 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गयी। इस अगलगी में 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूजा की अगरबत्ती से कपड़ा गोदाम में आग लग गई। कपड़ा दुकान के मालिक का नाम प्रेमी दास है। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे गोदाम को आगोश में ले लिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल की 3 गाड़ियों के साथ पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बंद गोदाम में आग लगने से दमकल कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आग की लपटे इतनी तेज थी कि गोदाम में रखे सभी कपड़े जलकर राख हो गये। 20 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अगलगी की इस घटना से कपड़ा व्यवसायी काफी सदमें में हैं।
