ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Begusarai Crime News: शादी समारोह में शामिल होने जीजा के घर आई युवती के साथ गांव के युवक ने किया रेप, जान से मारने की कोशिश

BEGUSARAI: शादी समारोह में शामिल होने आई युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र की है जहां इस घटना से इलाके में

Begusarai Crime News: शादी समारोह में शामिल होने जीजा के घर आई युवती के साथ गांव के युवक ने किया रेप, जान से मारने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: शादी समारोह में शामिल होने आई युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि दुष्कर्म की शिकार पीड़िता साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से शादी समारोह में शामिल होने के लिए वीरपुर थाना इलाके में अपने जीजा के घर पर आई हुई थी। इस संबंध में पीड़िता के जीजा ने बताया की उनकी भतीजी की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेरी साली गांव आई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया और सोये अवस्था में मुंह में कपड़ा बांधकर उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। 


आरोपी ने पीड़िता को जान मारने की नीयत से गला दबाने की भी कोशिश की। घटना बीते रविवार की रात्रि की है। आरोपी की पहचान वीरपुर निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के जुटते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी प्रियंका अर्श ने बताया पीड़िता को मेडिकल बेगूसराय सदर अस्पताल में कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता