ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा

Begusarai Crime News: दुर्गापूजा कमेटी की बैठक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है, जहां बैंखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लग

Begusarai Crime News: दुर्गापूजा कमेटी की बैठक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है, जहां बैंखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई। जख्मी युवक को उठाकर इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव स्थित दुर्गा मन्दिर परिसर की है। 


घायल की पहचान बलिया थाना अंतर्गत सदानंदपुर गांव स्थित बालाचक वार्ड-9 के रहने वाले प्रमोद यादव के 23 वर्षीय पुत्र देवदत्त कुमार के रूप में हुई है। जख्मी के दोस्त भीष्म कुमार ने बताया कि वे लोग सदानंदपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में घूमने आए थे, तभी अचानक गोलियां चलने लगी और एक गोली देवदत कुमार के सीने में जाकर लग गई।


गोलीबारी होते ही मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गई। गोलीबारी की घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है हालांकि बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद मंदिर परिसर में हिसाब किताब किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गा पूजा में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इसी वजह से मंदिर परिसर में बैठक चल रही थी।


घटना की जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी सहित बलिया थाना की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जट गई है। अब पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट को पाएगा कि किस वजह से बदमाशों ने गोलीबारी की है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता