ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

बेगूसराय कोर्ट से कुख्यात अपराधी मनीष फरार, शौच का बहाना बनाकर पुलिस को दिया चकमा

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने सूबे की पुलिस बौनी साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां पेशी के दौरान सिविल कोर्ट से कुख्यात अपरा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने सूबे की पुलिस बौनी साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां पेशी के दौरान सिविल कोर्ट से कुख्यात अपराधी  मनीष कुमार के भागने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि शौच का बहाना बनाकर क्रिमिनल मनीष पुलिसवालों को चकमा देकर भाग निकला. 

घटना बेगूसराय सिविल कोर्ट की है. जहां एडीजी-6 सुनील वर्मा के कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया कुख्यात अपराधी मनीष कुमार पुलसीवालों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट में पेशी के बाद अपराधी मनीष को कोर्ट हाजत में बंद किया गया था. जहां शौच का बहाना बनाकर हत्या का आरोपी मनीष कोर्ट से भाग गया. 

कुख्यात अपराधी के कोर्ट से भागने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात मनीष जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके के मंझौल बाबा टोल का रहने वाले मंगल सिंह का बेटा है. जिसके ऊपर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. हवलदार राम सियासन ने बताया कि गवाही के बाद शौच का बहाना बनाकर मनीष फरार हुआ है. भागने के दौरान उसने पुलिसकर्मियों को धक्का भी दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता