ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

बीएड में एडमिशन को लेकर दायर याचिका वापस, रिजल्ट को लेकर जताई गयी थी आपत्ति

PATNA: पटना हाईकोर्ट में बीएड कोर्स में नामांकन को लेकर नोडल यूनिवर्सिटी, एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित किये गए रिजल्ट के मामले में दायर याचिका को याचिकाकर्ताओं के अ

बीएड में एडमिशन को लेकर दायर याचिका वापस, रिजल्ट को लेकर जताई गयी थी आपत्ति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट में बीएड कोर्स में नामांकन को लेकर नोडल यूनिवर्सिटी, एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित किये गए रिजल्ट के मामले में दायर याचिका को याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता पीके शाही ने वापस ले लिया।


सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एडुकेशन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ने की। संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है। इस मामले में याचिकाकर्ताओं के वरीय अधिवक्ता का कहना था कि संस्थानों द्वारा नामांकन लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नोडल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित किया गया रिजल्ट उन्हें उपलब्ध नहीं करवाया गया है। 


इसके बाद कोर्ट ने सफल उम्मीदवारों की सूची संस्थाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध कराने का आदेश 25 अक्टूबर, 2021 को दरभंगा स्थित एल एन मिथिला यूनिवर्सिटी को दिया था। साथ ही साथ कोर्ट ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम को वेबसाइट पर उपलब्ध कराने को कहा था। कोर्ट ने संस्थाओं में खाली पड़े सीट को स्पॉट राउंड के कॉउंसेललिंग के आधार पर भरने को लेकर,आवश्यकता के मद्देनजर इस यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर को उपलब्ध विशिष्ट योजना के साथ उपस्थित रहने का आदेश दिया था। 


आज वीसी कोर्ट के समक्ष उपस्थित भी हुए लेकिन कुछ समय तक चले बहस के बाद याचिकाकर्ताओं  के वरीय अधिवक्ता पीके शाही ने यूनिवर्सिटी द्वारा उक्त मामले में की गई कार्रवाई के आलोक में कोर्ट की अनुमति से याचिका को वापस ले लिया। सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी के वीसी ने यूनिवर्सिटी द्वारा कॉउंसेलिंग को लेकर अपनाए गए प्रक्रिया को बताया। उन्होंने वर्तमान स्थिति के बारे में भी बताया।

टैग्स