1st Bihar Published by: 5 Updated Jul 03, 2019, 10:23:11 AM
- फ़ोटो
DESK : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहली बार बदली भी दिखेगी। 30 जून को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ उतरने वाली भारतीय टीम नई जर्सी के साथ दिखेगी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की नई जर्सी का लुक शुक्रवार को जारी किया है। 30 जून के मुकाबले में टीम इंडिया नीली की बजाय भगवा रंग की जर्सी में दिखेगी। आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों की जर्सी नीले रंग की है। ऐसे में 30 जून को होने वाले मुकाबले के दौरान कोई कंफ्यूजन ना रहे इसलिए टीम इंडिया की जर्सी का रंग बदला गया है। इंग्लैंड मौजूदा वर्ल्डकप का मेजबान है लिहाजा उसकी जर्सी का कलर नहीं बदला जा सकता।