ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

BCCI का ऐतिहासिक फैसला, अब महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी बराबर मैच फीस

DESK: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। BCCI ने मैच फीस को लेकर अपनी नई पॉलिसी लागू कर दी है। नई पॉलिसी के मुताबिक अब महिला और पुरुष खिलाड़ियों को

BCCI का ऐतिहासिक फैसला, अब महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी बराबर मैच फीस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। BCCI ने मैच फीस को लेकर अपनी नई पॉलिसी लागू कर दी है। नई पॉलिसी के मुताबिक अब महिला और पुरुष खिलाड़ियों को बराबर मैच फीस मिलेगी। BCCI के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच के भेदभाव को खत्म कर दिया गया है और उन्हें बराबर मैच फीस मिलेगी।


BCCI के इस ऐतिहासिक फैसले का एलान करने हुए जय शाह ने कहा है कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने भेदभाव से निपटने की दिशा में पहला कदम उठा लिया है। बीसीसीआई महिला क्रिकेटर्स के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहा हैं। पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी, क्योंकि हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटर्स के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा. टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और T20I के लिए 3 लाख रुपये दिए जाएंगे।


महिला खिलाड़ियों की अभी मिल रही मैच फीस की बात करें तो यह औसतन 20 हजार रुपये हैं। यह सीनियर महिला टीम की फीस है, जो कि पुरुष क्रिकेट में अंडर-19 के खिलाड़ियों के बराबर है। वहीं सीनियर पुरुष टीम के खिलाड़ी हर रोज करीब 60 हजार रुपये की कमाई करते हैं। लिहाजा महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों के बीच मैच फीस का भारी अंतर था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है।


BCCI का ऐतिहासिक फैसला, अब महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी बराबर मैच फीस

टैग्स