ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

बैटरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में लिए गये 6 लोगों से पूछताछ जारी

NAWADA: ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के आरोप में भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीट कर मार डाला। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गंगटी गांव की है। मृतक की पहचान उत्तरी ग्राम पंचायत निव

बैटरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में लिए गये 6 लोगों से पूछताछ जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के आरोप में भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीट कर मार डाला। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गंगटी गांव की है। मृतक की पहचान उत्तरी ग्राम पंचायत निवासी जमील अख्तर के 35 वर्षीय पुत्र अज्जन इमरान के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में ट्रैक्टर मालिक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।


बताया जाता है कि गंगटी गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये और हंगामा करने लगे।


पुलिस ने मामले की सूचना एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा को दी। इसके बाद एसडीपीओ ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली फिर गंगटी गांव पहुंचकर जिस ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी के आरोप में युवक की पिटाई की गयी थी। उसके मालिक सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गये सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। 


वही घटना से आक्रोशित लोग इस मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस और मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।