ब्रेकिंग
Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम

बरमेश्वर मुखिया मर्डर केस को अबतक सॉल्व नहीं कर पायी CBI, अब सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम देगी

PATNA : रणवीर सेना के प्रमुख रहे बरमेश्वर मुखिया की हत्या के मामले को सीबीआई अब तक सुलझाने में विफल रही है। 1 जून 2012 को आरा में बरमेश्वर मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। म

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : रणवीर सेना के प्रमुख रहे बरमेश्वर मुखिया की हत्या के मामले को सीबीआई अब तक सुलझाने में विफल रही है। 1 जून 2012 को आरा में बरमेश्वर मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुखिया की हत्या के बाद बिहार में खूब हंगामा भी हुआ था। मुखिया हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हर तरफ बवाल और प्रदर्शन हुआ था जिसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी। लेकिन हत्या के 8 साल पूरे होने को हैं और सीबीआई अबतक मुखिया हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है।


सीबीआई के लिए मुखिया हत्याकांड एक चुनौती भरा केस रहा है लिहाजा अब सीबीआई ने इस मामले में अहम जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। सीबीआई की तरफ से आरा में कई जगहों पर एक पोस्टर चस्पा किया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि मुखिया हत्याकांड से जुड़ी कोई भी अहम जानकारी देने वाले शख्स को 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। सीबीआई की तरफ से जारी इस पोस्टर में फोन और मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। जानकारी देने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखने का भी भरोसा दिया गया है। 


मुखिया हत्याकांड को लेकर सीबीआई इससे पहले भी पोस्टर जारी कर चुकी है बरमेश्वर मुखिया की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए आरा के कतिरा मोहल्ले स्थित अपने घर से निकले थे।

टैग्स