ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बारात लगने के दौरान हर्ष फायरिंग: गोली लगने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

CHAPRA: शादी समारोह के मौके पर हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की लाख कड़ाई के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार सारण के जलालपुर थाना क्ष

बारात लगने के दौरान हर्ष फायरिंग: गोली लगने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: शादी समारोह के मौके पर हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की लाख कड़ाई के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार सारण के जलालपुर थाना क्षेत्र के सरवे सरेया गांव में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी है। 


मृतक बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी सुधीश राय का पुत्र रमेश यादव बताये जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार युवक बनियापुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरवे सरेया थाना जलालपुर आया हुआ था। बारात लगने के दौरान हो रही हर्ष फायरिंग के क्रम में गोली मृतक के कमर के नीचे जा लगी।


जिसके बाद उसे स्थानीय ग्रामीणों व मुखिया के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन लेकर चले गये। इस संबंध में पुलिस और स्थानीय ग्रामीण कुछ भी बताने से परहेज करते नजर आये। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।