1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Oct 28, 2019, 6:01:06 PM
- फ़ोटो
GAYA: दिवाली के मौके पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. जिसमें भोजपुरी की अश्लील गाने पर बार गर्ल डांस कर रही थी. इस बीच एक शख्स स्टेज पर पहुंच गया और अवैध राइफल लहराने लगा. गया के मोहड़ा का यह वीडियो का वायरल हो गया है.
देखने वाले को देता रहा धमकी
डांस देखने गए लोगों को शख्स स्टेज से ही बीच-बीच में शोर होने पर धमकी देते रहा. इसको लेकर बीच में कई बार कार्यक्रम को रोकना पड़ा. इसकी हरकतों से डांसरों को भी परेशानी हो रही थी. लेकिन उसके डर से कोई उसका विरोध नहीं कर रहा था. कभी वह झूम रहा था तो कभी राइफल के साथ स्टेज पर ही बैठ जा रहा था. जैसे-तैसे यह कार्यक्रम खत्म हुआ.
जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद गया एसएसपी ने लोकल थाना को जांच करने का आदेश दे दिया है. जांच कर उसका हथियार जब्त करने का आदेश पुलिस को दिया है. उसकी गिरफ्तारी का भी आदेश दिया गया है. लेकिन फिलहाल वह पुलिस के पकड़ से बाहर है.