ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, एक करोड़ के गांजे के सात दो तस्कर गिरफ्तार

BANKA: बिहार में पिछले सात साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने दोनों पर सख्त मनाही है। लेकिन शराब की जगह अब लोग गांजी, अफीम, स्मैक, ब्राउन सुगर, सुलेशन, व्हाइटनर, कफ

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, एक करोड़ के गांजे के सात दो तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: बिहार में पिछले सात साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने दोनों पर सख्त मनाही है। लेकिन शराब की जगह अब लोग गांजी, अफीम, स्मैक, ब्राउन सुगर, सुलेशन, व्हाइटनर, कफ सिरप सहित कई नशे का प्रयोग करते हैं। यह सब जानते भी है और यही कारण है कि आए दिन भारी तादाद में गांजा और अफीम की खेप पकड़ी जाती है। इस बार भी गांजे की बड़ी खेप बरामद की गयी है। बरामद गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है। 


गांजा बिहार के बांका जिले में एक मिनी ट्रक से बरामद किया गया है। बौंसी पुलिस ने मंगलवार को मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड समीप एक मिनी ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि वाहन जांच के दौरान बस स्टैंड चौक पर एक मिनी ट्रक से 30 पैकेट में तीन क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। 


गांजा के पैकेट को रबड़ से पैकिंग कर ले जाया जा रहा था ताकि गंध बाहर नहीं जा सके। मौके पर दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्कर मुंगेर जिले के साहिब दियारा गांव के छोटू यादव एवं जमुई जिला के झाझा थाना अंतर्गत कठबजरा गांव के टुनटुन यादव है। गांजा की खेप पश्चिम बंगाल के रानीगंज से लेकर खगड़िया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


गांजा की खेप खगड़िया के गांजा तस्कर राजकिशोर यादव को डिलीवरी करना था। गांजा की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्कर ने पुलिस को बताया कि श्रावणी मेला को देखते हुए गांजा की खेप ले जाई जा रही थी।छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक पंकज किशोर सहित अन्य पुलिस जवान थे। गौरतलब है कि भल चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम का 24 घंटे निगरानी रहता है। इसके बावजूद शराब एवं गांजा की तस्करी रुक नहीं रही है।